फिर एक बड़ा झटका जिओ यूजर्स के लिए कंपनी ने बंद किए है 4 पॉपुलर फ्री पैड प्लान
रिलायंस जियो ने नए साल में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए अपने एक प्री-पेड प्लान को चुपके से बंद कर दिया है। Jio के इस अचानक लिए गए फैसले से उसके छह करोड़ से अधिक यूजर्स प्रभावित होंगे। जियो ने अपने Jio Phone के 153 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
जियो की वेबसाइट और माय जियो एप पर अब जियो फोन के लिए 153 रुपये वाला प्लान नजर नहीं आ रहा है। जियो फोन के 153 रुपये वाले प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता था और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की थी।
जियो फोन के लिए 153 रुपये वाला प्लान जुलाई 2017 में लॉन्च हुआ था। जियो के इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती थी। बाद में जब यह प्लान अपडेट हुआ था तो इसके साथ हर रोज 1.5 जीबी डाटा और जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी, हालांकि दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अलग से रिचार्ज कराना होता था। जियो की वेबसाइट पर अब 153 रुपये वाले प्लान की जगह पर 155 रुपये का प्लान लिस्ट कर दिया गया है।
153 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक जहां रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता था, वहीं 155 रुपये वाले में रोज महज 1 जीबी डाटा मिल रहा है। नए अपडेट के बाद जियो फोन के ग्राहकों के पास अब चार प्लान हैं जिनमें 185, 155, 125 और 75 रुपये के प्लान शामिल हैं। जियो ने 99, 297 और 594 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को भी हटा दिया है।
बता दें कि पिछले साल ही जियो ने IUC मिनट को हटाया था जिसे दिसंबर 2019 में लागू किया गया था। आईयूसी मिनट लागू होने के बाद जियो के ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अलग से शुल्क देना होता था।



No comments