16 jan 2021 :- शनिदेव बनाएंगे बिगड़े काम बस करे ये काम
भगवान शनिदेव बड़े दयालु हैं। सच्चे मन से याद करने से शनिदेव अपने भक्तों को आशीर्वाद अवश्य प्रदान करते हैं। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव के साथ भगवान हनुमानजी का भी दिन है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सात परिक्रमा करें। शनिवार को शनिदेव के साथ हनुमानजी की भी पूजा करें। शनिवार शाम को मछलियों को दाना डालें। चीटियों को आटा खिलाएं। शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को तेल अर्पित करें। हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक अवश्य जलाएं। शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें।

No comments