गजब: यहां की घड़ी में 11:00 के बाद बजता है सीधा 1:00 कभी नहीं बजते 12:00 !!
इस दुनिया में बहुत सी ऐसी अजीब चीजें है जिनके बारे में हम नहीं जानते है। कुछ चीजों को देखकर तो हमारा दिमाग हिल जाता है। आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है घड़ी में 12 नहीं बजते हैं। दुनिया में ऐसी एक घड़ी है जिसमे कभी 12 नहीं बजते है। आपको बता दें कि यह घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में है।
यहां कभी नहीं बजते हैं 12:00:
इस शहर के टाउन स्क्वेयर पर एक घड़ी लगी है और इस घड़ी में घंटे के हिसाब से केवल और केवल 11 ही अंक हैं 12 अंक यानी 12 नंबर इसमें से गायब है। वैसे यहां पर बहुत सारी घड़ियां हैं जिनमे 12 नहीं बजते हैं। इस शहर की एक सबसे बड़ी खासियत है जो यह है कि यहां के लोगों को 11 नंबर से बहुत लगाव है। अब यहां की जो भी चीजें आप देखेंगे सबको 11 नंबर के तौर पर ही डिजाइन किया गया है। इन्ही में घड़ी भी शामिल है।
11 नंबर का है खास महत्व:
यहाँ संग्रहालय और टावर भी 11 नंबर के ही हैं। केवल यही नहीं यहाँ के सेंट उर्सूस के मुख्य चर्च में भी 11 नंबर का महत्व दिखाई देता है। यह चर्च 11 साल पहले बनकर तैयार हुआ था और यहां तीन सीढ़ियों का सेट है। वहीं हर सेट में 11 पंक्तियां हैं और 11 दरवाजे और 11 घंटियां भी हैं।
No comments