Breaking News

रवि शास्त्री: रोहित शर्मा को टेस्ट सीरीज खेलनी है तो तीन-चार दिन में ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और इशांत शर्मा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगली टेस्ट सीरीज में भाग लेने पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें अगले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा। 



लिमिटेड ओवर के उपकप्तान रोहित शर्मा (हैमस्टि्रंग) और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (साइड स्ट्रेन) दोनों मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन पर हैं।

भारतीय टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा और इशांत शर्मा की ऑस्टेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लेने पर आशंका जताते हुए कहा है कि इसके लिए उन्हें 3-4 दिन में यहां पहुंचना होगा। 

हालांकि, बीसीसीआई ने अभी उनके ऑस्ट्रेलिया जाने की तारीख के बारे में नहीं बताया है। ऑस्ट्रेलिया में 14 दिनों के जरूरी क्वारंटाइन को देखते हुए अगर वे सोमवार को भारत से रवाना नहीं हुए। तो ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ छह से आठ दिसंबर के बीच खेले जाने वाले अभ्यास मैच में भाग नहीं ले पाएंगे।



रवि शास्त्री ने आगे कहा कि यह पहले ही तय हो गया था कि चोट के कारण रोहित सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वे यह देखना चाह रहे थे कि उन्हें कितने आराम की जरूरत है, क्योंकि आप ज्यादा लंबे समय तक विश्राम भी नहीं कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें टेस्ट सीरीज में खेलना है। तो आपको अगले तीन या चार दिनों में फ्लाइट पकड़ना होगा। यदि ऐसा नहीं हो पाता है। तो यह उन दोनों के लिए मुश्किल होगा।स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग ट्रेनिंग कर रहे रोहित शर्मा 

रवि शास्त्री ने आगे यह भी कहा कि एनसीए की मेडिकल टीम फिलहाल आकलन कर रही है कि रोहित का खेल से ब्रेक कब तक रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लंबे समय तक आराम करना पड़ा। तो चीजें मुश्किल हो सकती हैं, क्योंकि आपको क्वारंटाइन को भी ध्यान में रखना है। 

No comments