आज से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आप भी जानिए अपना भाग्य
आज शनिवार दिनांक 27 नवम्बर 2020 को प्रातः 7-04 पर वृश्चिक राशि में होने जा रहा है. बुध के गोचर से सोना-चांदी में तेजी जाएगी. देश में राजनितिक गिरावट देखने को मिल सकती है. बुध के महा राशि परिवर्तन आप में से किसे बनायेगा अमीर, किसके पास होगा गाड़ी, घोड़ा, बंगला, पैसा..
मेष:- बुध आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा. आर्थिक रूप से सावधान रहने की आवश्यकता होगी. जॉब और बिजनेस में आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा. अपनी सेहत का ख़्याल रखें.
उपायः बुधवार के दिन वृद्वाश्रम में ताज़ा फलों का दान करे.
वृषभ:- बुध आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेगा. प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आपका प्रमोशन अथवा सैलरी इंक्रीमेंट हो सकता है. जॉब और बिजनेस में आपको फायदा मिलने की संभावना है. लाइफ में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
उपायः बुधवार के दिन जरूरतमंद को रोटी और चने से बनी सब्जी खिलाएं.
मिथुन:- इस गोचर में बुध आपकी राशि से छठे भाव में जाएगा. कोर्ट-कचहरी के फ़ैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं. जॉब और बिजनेस में मेहनत बहुत होगी. मुद्दों पर सूझबूझ के साथ अपना वक्तव्य दें. हार्ड वर्क से घबराये नहीं.
उपायः ' बुधवार को हरे रंग के वस्त्र पहने और गणपति को दूर्वा अर्पण करे.
कर्क:- बुध आपकी राशि से पाँचवें भाव में गोचर करेगा. आमदनी में वृ्द्धि की संभावना नज़र आ रही है. मन में आते अच्छे विचारों को आप अमल में लेकर आएंगे. जॉब करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे. संतान की सेहत कुछ नाजुक रह सकती है.
उपायः श्री गणेश मंदिर में शुद्ध घी चढ़ाएँ.
सिंह:- बुध ग्रह आपकी राशि से चौथे भाव में जाएगा. सोच-विचार कर ही आप कोई फ़ैसला लें. घर में चल-अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. कार्य क्षेत्र में आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होने की संभावना है. व्यापार में आपको फ़ायदा मिल सकता है.
उपायः बुधवार को जरूरतमंद को हरी सब्जी का दान करे.
कन्या:- बुध आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश करेगा.अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध रहे. मार्केटिंग, मीडिया एवं लेखन से जुड़े प्रोफ़ेशन में जातकों को लाभ मिलने की संभावना है. गोचर के दौरान आपकी नौकरी में परिवर्तन के आसार नज़र आ रहे हैं.
उपायः बुधवार के दिन गणेश मंदिर में साफ़ सफ़ाई के काम में हाथ बटाये.
तुला:- बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में जाएगा. फाइनेंसियल बेनिफिट होंगे. कैरियर में ऊँचाई प्राप्त हो सकती है. शब्दों का चयन सोच-समझकर करें और मधुर बोलें. पारिवारिक जीवन के लिए गोचर शुभ है.
उपायः 'बुधवार के दिन कन्यायों के अनाथाश्रम में एक बोरी आटे का दान करे .
वृश्चिक:- बुध आपकी राशि में गोचर करेगा.आय के नए स्रोत बढ़ेंगे. आर्थिक लाभ होंगे. बरसों की कोई तमन्ना पूरी हो सकती है. त्वचा, रक्त आदि से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है.प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको लाभ मिल सकता है.
उपायः बुधवार के दिन गौशाला में गौपालक को हरे मूँग (साबुत) की दाल दान में दें|
धनु:- बुध आपकी राशि से बारहवें भाव में संचरण करेगा. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचे. ख़र्च, असंतोष, विवादों, क़ानूनी मामलातों जैसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है. कार्य क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
उपायः बुधवार के दिन गौ माता को गुड़ खिलाएं और पानी पिलाये.
मकर:- बुध आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में जाएगा.आय में वृद्धि की संभावना है. कैरियर तरक्की, प्रमोशन इत्यादि के मौक़े मिल सकते हैं इसलिए इन अवसरों को भुनाने के लिए ख़ुद को तैयार रखें. अपनी भाषा पर संयम रखें.
उपायः बुधवार के दिन गणेश मंदिर में दर्शन करे ,लड्डू का भोग लगाए|

No comments