Breaking News

पटाखा फोडऩे पर लगेगा दो हजार का जुर्माना, दिवाली पर बरतें सावधानी

राज्य सरकार के आदेश पर दीपावली व विशेष आयोजन पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए पटाखें बेचने व जलाने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। 



फिर भी शहर में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री जारी है। अब तक पुलिस पटाखा बिक्री करने वालों पर जुर्माना लगा रही थी। मगर आज एक व्यक्ति पर पटाखा जलाए जाने पर दो हजार का जुर्माना लगाया गया है। यह शहर में संभवत: पहला मामला है जबकि पटाखा जलाने पर यह जुर्माना लगाया गया है।

उदयमंदिर पुलिस ने राजस्थान महामारी अधिनियम की पालना में थाना क्षेत्र में राजेंद्र जैन नाम के एक व्यक्ति पर यह जुर्माना लगाया है। जिससे दो हजार रूपयों की भरपाई की गई है। इसक लिए बकायदा रसीद जारी की गई है। पुलिस का कहना है कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments