Breaking News

मुहांसो से अगर है परेशान तो आजमाएं ये 8 तरीके

पिंपल्स के घरेलू इलाज के तरीके

  • नींबू के टुकड़े लें और उन्हें चेहरे पर घिसें। थोड़ी देर सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से सूखने दें। रोजाना ऐसा करें, राहत मिलेगी।

  • जायफल को कच्चे दूध में घिसें और फिर उस लेप को चेहरे पर लगा लें। कम से कम 2 घंटे ऐसे ही चेहरे पर रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करें, कुछ दिनों बाद ही चेहरे पर मुंहासे कम होने लगेंगे और निखार भी आएगा।



  • नीम की पत्तियों को पीसकर उसका जूस चेहरे पर लगाने से भी कील-मुंहासों में राहत मिलती है। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीस लें और फिर चेहरे पर लगाने के बाद कुछ देर ऐसे ही रहने दें। करीब 1 या 2 घंटे बाद चेहरा धो दें। कुछ वक्त तक रोजाना ऐसा करने से पिंपल्स दूर हो जाएंगे। सिर्फ पिंपल ही नहीं, चेहरे से हर तरह के दाग-धब्बे दूर होंगे।

  • जीरा सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि मुंहासों को भी ठीक करने के लिए ये काम आता है। एक या दो चम्मॉच जीरा लें और उसे पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे या एक घंटे बाद चेहरा साफ पानी से धो दें। इस उपाय से भी मुंहासे ठीक हो जाएंगे।


  • लहसुन में बहुत गुण हैं। यह सिर्फ खाने का ही स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि मोटापे और शरीर की चर्बी को भी कम करने में लहसुन काफी लाभदायक है। इसके अलावा लहसुन चेहरे के मुंहासों को भी ठीक करता है। इसके लिए लहसुन की 3-4 कलियां लें और उसमें 2-3 लौंग घिसकर मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर ऐसे ही रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो दें। इससे मुंहासे काफी हद तक ठीक हो जाएंगे।

  • मानो या ना मानो लेकिन पिंपल्स को ठीक करने में टूथपेस्ट भी रामबाण है, खासकर सफेद वाला टूथपेस्ट। इसके लिए आप वाइट टूथपेस्ट (ध्यान रहे कि यह जेल टूथपेस्ट ना हो) आधे घंटे के लिए मुंहासों पर लगाएं और फिर साफ पानी से चेहरा धो दें। रोजाना आधा घंटा इसी तकनीक को अपनाएं और फिर कमाल देखें।


  • पिंपल्स से निजात पाना है तो हल्दी इसमें काफी उपयोगी है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं चेहरे को त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाते हैं। मुंहासों के लिए थोड़ी सी हल्दी को पानी या दूध में मिलाकर मुंहासों पर लगाएं और रातभर ऐसे ही रहने दें। सुबह उठकर साफ पानी से चेहरा धो लें। रोजाना तब तक ऐसा करें जब तक मुंहासों यानि पिंपल्स से छुटकारा ना मिल जाए।

  • डिस्प्रिन की गोली सिर्फ सिरदर्द में ही कारगर नहीं है बल्कि इससे कील-मुंहासे भी ठीक होते हैं। इसके लिए डिस्प्रिन की एक गोली को पीसकर थोड़े से पानी में मिलाएं और फिर उसे मुंहासों पर लगा लें। कुछ दिनों में ही आराम लगेगा।

No comments