50वें ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले कौन है टॉप-3 बल्लेबाज, कौन-से नंबर पर है धोनी?
1. एमएस धोनी
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को वनडे क्रिकेट का सबसे सफल फिनिशर माना जाता हैं. धोनी ने 350 वनडे मैचों के करियर में 50.58 की औसत से 10773 रन बनायें हैं, इस दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट के 50वें ओवर में 181 गेंदों का सामना करते हुए रिकॉर्ड 23 छक्के लगायें हैं|
2. अब्दुल रज्जाक
पाकिस्तान के पूर्व महान ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. रज्जाक ने 265 वनडे में 81.25 की स्ट्राइक से 5080 रन बनाये हैं. इस दौरान उन्होंने वनडे के 50वें ओवर में 99 गेंदों का सामना करते हुए कुल 19 छक्के लगायें हैं|
3. जैकब ओरम
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जैकब ओरम अंतिम ओवरों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए हमेशा जाने जाते रहे हैं. ओरम ने 161 वनडे मैचों में 86.03 की स्ट्राइक रेट से 2469 रन बनाये हैं, इस दौरान उन्होंने 50वें ओवर में 46 गेंदों का सामना करते हुए 12 छक्के लगायें हैं|



No comments