Breaking News

अयोध्या तोड़ेगा अपना ही विश्व रिकॉर्ड, 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे योगी जी करेगें शुभारंभ

अयोध्या में आज शाम भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने सीएम योगी दोपहर 3.30 पर अयोध्या पहुंचेंगे। जिसके बाद राम लला के दर्शन कर दीप प्रज्वलित करेंगे। उसके बाद सीएम व राज्यपाल राम कथा पार्क में पहुंचेंगे।



जहां 5 बजे मंच पर सीएम और राज्यपाल भगवान राम व सीता और लक्ष्मण हनुमान को लाया जाएगा। जहां पर भरत मिलाप और राजगद्दी का कार्यक्रम होगा और आरती उतारी जाएगी। उसके बाद 5:30 बजे सीएम योगी का संबोधन भी होगा।


फिर राम कथा पार्क से 6 बजे सीएम योगी सरयू घाट पर पहुंचेंगे जहां पर सरयू आरती में शामिल होंगे और फिर 6:15 बजे दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। उसके बाद सीएम व राज्यपाल वापस राम कथा पार्क में आएंगे और कार्यक्रम को देखेंगे और रात्रि विश्राम अयोध्या में ही करेंगे।




अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ेगा अयोध्या


आज अयोध्‍या में 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। जन्मभूमि स्थल पर भी 11 हजार दिये जलेंगे। अद्भुत सरयू आरती का आयोजन होगा। इसमें शामिल होने के लिए देश भर के लोग आए हैं। भव्‍य दीपोत्‍सव की तैयारी में अयोध्‍या नगरी दुल्‍‍‍‍हन की तरह सजाई गई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से भगवान राम के जीवन पर आधारित ग्यारह रथों को एक साथ निकाला जाएगा।

इन रथों पर भगवान राम के जीवन पर आधारित अलग-अलग तरह की प्रदर्शनी लगाई गई हैं। प्रदर्शनी साकेत महाविद्यालय से नया घाट राम की पैड़ी तक जाएगी।

No comments