Breaking News

भारत में बिगड़ते जा रहे कोरोना से हालात, नहीं थम रहा मौतों का आकड़ा, देखें पिछले 3 हफ़्तों का ग्राफ

कोरोना काल: भारत ने इस सप्ताह (22-29 नवंबर) को 2,91,903 कोविड -19 के मामले दर्ज किए जो पहले के दो सप्ताह के भीतर दर्ज किए गए आंकड़ों के समान थे. 8-15 नवंबर के बीच आंकड़ा 2,92,549 का था, जबकि 15-22 नवंबर के बीच 2,92,475 नए केस सामने आए. 4 हफ्ते पहले 1-8 नवंबर के बीच ये आंकड़ा बड़ा था, जो कि 3,24,476 दर्ज किया गया. पिछले सप्ताहों से आंकड़ों के समान होने के पीछे कई वज़हें हैं, जिनमें जहां कुछ राज्यों में कोरोना के मा्मलों में उछाल देखने को मिल रहा है वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण के मामले भी घट रहे हैं| 



दुनिया के साथ तुलना 


वहीं देश में वैश्विक रूप से प्रति मिलियन जनसंख्या के हिसाब से कम मौतें हो रही है. वर्तमान में ये आंकड़ा 99 मौतें प्रति मिलियन दर्ज किया गया है. देश में रोज़ाना 500 से कम मामले सामने आ रहे हैं. इस सप्ताह देश में 3388 कोरोना से संबंधित मौतें देखने को मिलीं, वहीं पिछले सप्ताह ये 3641 लोगों को कोरोना के चलते जान गई थी. इससे पहले वाले सप्ताह में 3476 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई थी| 


चार हफ्ते पहले ज़्यादा था मौतों का आंकड़ा


हालांकि चार सप्ताह पहले ये आंकड़ा तीन हफ्तों के मौतों के आंकड़े से ज़्यादा था. इस सप्ताह देश में 4,076 मौतें दर्ज की गई थीं. करीब 6 दिनों के बार रविवार को नए कोरोनावायरस के मामलों का आंकड़ा 40 हज़ार से कम था. कल 39192 कोरोना के मामले दर्ज किए गए. वहीं शुक्रवार को 41,927 मामले सामने आए थे. वहीं रविवार को मौतों के मामले में भी गिरावट देखने को मिली और इस दिन 445 मौतें दर्ज की गईं जो पिछले दो दिनों में 490 और 481 थीं| 

No comments