ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाडी, टीम इंडिया को राहत
क्रिकेट: जानकारी के लिए बता दें की ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी दिग्गज ओपनर डेविड वार्नर वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरे मुकाबले में चोटिल हुए वार्नर भारत के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी वनडे और तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। टी20 टीम में वार्नर की जगह डार्सी शॉट को जगह दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में रविवार को भारत के खिलाफ 51 रन से जीत हासिल की थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ओपनर डेविड वार्नर ने 77 गेंद पर शानदार 83 रन की पारी खेली थी। भारत की पारी के दौरान फील्डिंग करते हुए वह चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनको मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि अब वार्नर तीसरे वनडे में नहीं खेल पाएंगे। भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए डार्सी शॉट को डेविड वार्नर की जगह टीम में जगह दी गई है। वहीं इस बात की भी जानकारी दी गई है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस को टी20 सीरीज में आराम दिया जाएगा।


No comments