Breaking News

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 59/0



भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हराया था। 




ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है और मार्कस स्टोयनिस की जगह मोइसेस हेनरिक्स को टीम में शामिल किया है। भारत ने पिछले मुकाबले की टीम को ही दूसरे वनडे में उतारा है।


10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 59/0, डेविड वॉर्नर 39 और आरोन फिंच 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। नवदीप सैनी ने अबतक काफी महंगे साबित हुए हैं और तीन ओवर में 28 रन दे चुके हैं।

No comments