Breaking News

नया शोध: खाली पेट कॉफी पीने से हो सकती है डायबिटीज, जानिए क्यों

चाय और कॉफी का अधिक सेवन सेहत के लिए सही नहीं है। इनमें कैफीन और निकोटिन पाया जाता है। जबकि कॉफी में चाय की तुलना में दुगुना कैफीन होता है। अतः इसका खाली पेट सेवन घातक साबित हो सकता है| 



अगर आप भी कॉफी के शौकीन हैं और दिन की शुरुआत कॉफी से करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि दिन की शुरुआत कॉफी से करने वाले लोगों को डायबिटीज का खतरा अधिक रहता है। आइए जानते हैं कि रिसर्च क्या कहती है-

एक रिसर्च के अनुसार, सुबह उठते ही कॉफी पीने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए शोधकर्ताओं ने 29 स्वस्थ पुरुष और महिलाओं पर परीक्षण किया, जिन्हें तीन टीमों में बांट दिया गया। इस दौरान पहली टीम को रात में अच्छी तरह से सोने दिया गया और सुबह में मीठा पानी पीने के लिए दिया गया।

दूसरी टीम के सदस्यों को सोने में व्यवधान पैदा किया गया। जबकि सुबह में उन्हें भी मीठा पानी पीने को दिया गया। जबकि तीसरी टीम के सदस्यों के नींद में कोई खलल पैदा नहीं की गई। हालांकि, उन्हें सुबह में मीठा पानी से पहले ब्लैक कॉफी पिलाई गई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों के रक्त की जांच की गई। इस परिणाम के अनुसार अगर रात में नींद अच्छी नहीं आती है, तो इससे मेटाबॉलिज्म पर सीमित प्रभाव पड़ता है। जबकि सुबह में नाश्ता करने से पहले कॉफी पीने से ब्लड शुगर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

No comments