Breaking News

भारत में लगातार बढ़ रही युवा बेरोजगारी, इसको लेकर कोई बात नहीं करता, जानिए क्यों

दोस्तों अगर हमारे देश में बेरोजगारी ऐसी तरह से बढ़ती रही तो हमारे देश का युवा कहा जाएगा | Centre For Monitoring Indian Economy (CMIE ) के अनुसार भारत का बेरोजगारी रेट 11.4 से बढ़कर 2020 में 21.5 हो गया है |



2018 में 21.39 लाख लोग बेरोजगार थे और यह दो वर्षो में बढ़ कर 58.43 लाख हो गए है | अगर यह दर ऐसी तरह से बढ़ता गया तो युवाओ का बहुत नुकसान होगा | लगभग 27 मिलियन 20 से 30 साल की उम्र वाले युथ हमारे देश में बेरोजगार है| बेरोजगारी का दर हमारे देश में लगातार बढ़ता जा रहा है |

जो लोग सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी करते है वो और भी परेशान है क्यों की एग्जाम नहीं हो रहे | जो एग्जाम 2018 में होए उनका अभी तक कुछ पता नहीं चला | किसी का इंटरव्यू नहीं हो रहा| किसी का सिलेक्शन तो हो गया मगर जोइनिंग नहीं हो रही |रेलवे के एग्जाम में ढाई करोड़ फार्म भरे गए मगर एग्जाम का अभी तक कुछ पता नहीं | सभी ने फीस भी 500 दी है फिर भी एग्जाम का कोई पता नहीं होंगे की नहीं |

अभी रेलवे को प्राइवेट करने की बात हो रही है अगर ऐसा होता है,तो लोगो की परेशानी बहुत बढ़ जाएगी पता नहीं कितने युवा बेरोजगार रह जाएंगे | रेलवे का कियारा भी बढ़ जाएगा | आम जनता को इससे बहुत परेशानी होगी | रेलवे के प्राइवेट हो जाने पर बहुत सारे बदलाव हो सकते है जो शायद आम लोगो को और भी परेशान कर सकता है |

No comments