6 अक्टूबर को अयोध्या में होगा भूमि पूजन, सरकार जनता को देगी ये तोहफा
अयोध्या में राममंदिर निर्माण के साथ यहां की होने वाली रामलीला में इस बार बॉलीवुड कलाकरों का तड़का लगेगा। रामनगरी में 17 से 25 अक्टूबर के बीच ऐतिहासिक रामलीला होने जा रही है। इसके लिए 6 अक्टूबर को दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के साथ भूमि पूजन करेंगे।
सांसद प्रवेश सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यूपी के सांस्कृति विभाग व अयोध्या शोध संस्थान के योगदान से अयोध्या में रामलीला आयोजित हो रही है। जिसमें बॉलीवुड के कालाकरों द्वारा मंचन किया जाएगा। अगामी 6 अक्टूबर को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के साथ अयोध्या रामलीला का भूमि पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्रीलंका में स्थित अशोक वाटिका जहां पर सीता मैया रही थीं, वहां से भी जल और मिट्टी आ रही है। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को रामलीला का उद्घाटन यूपी सरकार के संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे।
फिल्म स्टार राकेश बेदी ने बताया कि कई वर्षों से मैं सुभाष मलिक (बबी) के साथ रामलीला कर रहा हूं। हमारी अयोध्या की रामलीला बहुत भव्य होगी। उन्होंने कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि मेरी बेटी इस रामलीला में सुलोचना का भूमिका निभा रही है। अयोध्या की रामलीला के संयोजक सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला के मंचन में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं है। रामलीला को सिर्फ सेटेलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल व अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही 17 से 25 अक्टूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाया जाएगा। इस रामलीला का मंचन लक्ष्मण किला (सरयू नदी तट) अयोध्या में होगा।

No comments