सुशांत केस में एक और बड़ी बात आयी सामने, रिया ने किये कई चौंकाने वाले खुलासे
इसके बाद सुशांत और उनकी बहन के बीच काफी बड़ा झगड़ा हुआ था और दोनों के बीच बातें तक बंद हो गई थीं. लेकिन बाद में खुद सुशांत ने अपनी बहन से माफी मांगकर झगड़ा खत्म कर लिया था. ऐसे में रिया की चैट पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं जो लाजमी हैं क्योंकि, इनमें न तो तारीख नजर आ रही है और न ही ब्लू टिक.

रिया ने जिस वॉट्सएप चैट को शेयर किया है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि, सुशांत और उनकी बहन के बीच झगड़ा चल रहा था और रिया उसे ठीक करने की कोशिशों में लगी थी.
चैट में सुशांत रिया को अपनी बहन के बारे में भी बताते हुए नजर आ रहे थे. लेकिन हैरानी वाली बात है कि, जब सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने खुद कहा कि, रिया ने सुशांत की बहन पर नशे की हालत में अश्लील छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया दिया था.
हाल ही में इस केस में बुरी तरह से फंस चुकी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपनी और एक्टर की वॉट्सएप चैट शेयर कर जताने की कोशिश थी कि, उनका और एक्टर का रिश्ता कितना मजबूत था.
No comments