Breaking News

इमरान ताहिर के बयान से मचा बवाल ताहिर ने कहा- पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ना खेलने से हूं निराश

इमरान ताहिर क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक माने जाते हैं। इमरान ताहिर का IPL में शानदार प्रदर्शन रहता है। वह IPL में जमकर विकेट निकालते है। इमरान ताहिर IPL में अब तक कुल 55 मैच खेल चुके है। जिसमे उन्होंने 20.39 की औसत से 79 विकेट प्राप्त किए। ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 107 वनडे, 38 टी-20 व 20 टेस्ट मैच खेले हैं व क्रमश: 173, 63 व 57 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।



पाक के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके इमरान ताहिर: इमरान का जन्म भी पाकिस्तान में हुआ था व इमरान ने पाकिस्तान के लिए ही अंडर-19 क्रिकेट भी खेला हुआ है। इमरान पाकिस्तान के लिए अंडर-19 विश्वकप भी खेल चुके है। हालांकि, अब इमरान साउथ अफ्रीका टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते है। पाकिस्तान में इमरान ताहिर का राष्ट्रिय टीम में चयन नहीं हो पाया था। जिसके चलते इमरान साउथ अफ्रीका में अपना क्रिकेट करियर बनाने चले गए व इमरान ने वहां की नागरिकता अपना ली थी। वैसे इमरान अपने परिवार वालों के साथ साउथ अफ्रीका में बहुत खुसी से अपना ज़िंदगी बिता रहे है।



पाक से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ना खेलने से हूं निराश: इमरान ने अपने एक बयान में बताया, 'मैं लाहौर में क्रिकेट खेला करता था व आज मैं जहां हूं इसमें इसका बड़ा हाथ था। मैंने अपने करियर की बहुत ज्यादा सारी क्रिकेट पाकिस्तान में खेली लेकिन मुझे यहां राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला, जिससे मैं बहुत ज्यादा निराश हूं। पाकिस्तान छोड़ने का निर्णय करना बहुत ज्यादा मुश्किल था, लेकिन भगवान ने मुझ पर कृपा बनाए रखी व दक्षिण अफ्रीका आने का श्रेय मेरी पत्नी को जाता है। ' देश में 4 वर्ष रहने के कानून का पालन करने के बाद इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने के योग्य बने थे। वह वनडे व टेस्ट क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह अब भी साउथ अफ्रीका के लिए T-20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

No comments