Breaking News

अगर सफर करते समय आपको भी आती है उल्टियाँ तो करे ये 5 काम

 अगर आपको भी बार-बार सफ़र के दौरान उल्टी होने की परेशानी से जूझना पड़ता हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप इन सफ़र के दौरान होने वाली उल्टियों से निजात पा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन घरेलु उपायों के बारे में।
ट्रेवलिंग के समय उल्टी आए तो कौंन से ...
1. अदरक में पाए जाने वाले एंटीमेंटिक गुण उल्टी और चक्कर आने की समस्या से राहत दिलाते हैं। सफर के दौरान जब भी उल्टी आने का मन करें तो अदरक का एक टूकड़ा अपने मुंह में डाल लें। ऐसा करने से कुछ ही देर में घबराहट की समस्या दूर हो जाएगी।
2. सफर के दौरान आपका जी मिचलने लगे तो तुंरत अपने मुंह में लौंग डाल लें। मगर ध्यान रहें लौंग को चबाए ना इसको मुंह में डालकर सिर्फ चूसे। कुछ देर के बाद आपका मन ठीक हो जाएगा।
3. जब भी बस या फिर गाड़ी से सफर कर रही हो तो अपने साथ पुदीना जरूर रखें। पुदाना मांसपेशियों को आराम देता है। पुदीने को सुंघने से चक्कर आने और यात्रा पर तबीयत खराब होने की स्थिति ठीक हो जाती है। आप चाहें तो पुदीने की चाय बनाकर भी पी सकते हैंं
4. नींबू उल्टी और जी मिचलने जैसे समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। 1 कप गर्म पानी में 1 नींबू का रस और नमक मिलाकर पीएं। इस पानी को पीने से सफर के दौरान होने वाली हर परेशानी से राहत मिलेगी।
5. सफर करते समय किताब पढ़ने या मोबाइल के इस्तेमाल से दूर रहें क्योंकि ऐसा करने से चक्कर आते हैं और जी मचलाता है।

No comments