Breaking News

15 वर्षीय दसवी की एक छात्रा के साथ किया रेप, पुलिस पर फूटा लोगो का गुस्सा

किशोरी की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या के मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले में रविवार को प्रदर्शन हुए और भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को अवरुद्ध कर दिया तथा सरकारी बसों और पुलिस की गाड़ियों को आग लगा दी। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हालांकि पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया है कि लड़की की मौत जहर खाने से हुई है। 15 वर्षीय पीड़िता ने इसी साल दसवीं की परीक्षा दी थी। 

Delhi Crime News: तेजाब डालने की धमकी देकर ...
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोरी रविवार सुबह सिलीगुड़ी के पास सोनापुर गांव में स्थित अपने घर से शौचालय जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद उसको कथित रूप से अगवा कर लिया गया। वह कुछ घंटों के बाद मृत मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कर्मी अवरोध हटाने की कोशिश कर रहे थे तभी, उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम की तीन बसों को आग लगा दी गई। साथ में पुलिस की तीन गाड़ियों को भी फूंक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवरोध और प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए रैपिड एक्शन बल समेत अतिरिक्त बल मौके पर बुलाया गया।
सातवीं की छात्रा से सरकारी स्कूल में ...

इस हिंसक प्रदर्शन में कुछ पुलिसकर्मी सहित कम-से-कम 30 लोगों के जख्मी होने की खबर है। देर शाम तक इलाके में तनाव बना हुआ था। पीड़ित लड़की के परिवार ने यह दावा किया है कि घटनास्थल से संदिग्ध हत्यारे का एक मोबाइल फोन और एक साइकिल बरामद हुआ था, लेकिन नाम जाहिर ना करने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वहां से एक जगह की शीशी भी मिली थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 'जहर के असर' से लड़की की मौत हुई है। लड़की के शरीर पर कहीं भी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शारीरिक और यौन उत्पीड़न का भी कोई संकेत नहीं है। फिर भी इस मुद्दे को लेकर कानून-व्यवस्था में परेशानी खड़ी की गई। इस मामले में अब तक कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है।"

No comments