Breaking News

भारतीय पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह बदल सकते हैं अपनी पार्टी, शामिल हो सकते हैं......


राजनीति:-पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से राजनीतिक पार्टी बदल सकते हैं। भाजपा से साल 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।


 पंजाब में दो साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को देखते हुए अब आम आदमी पार्टी (आप) सिद्धू को लुभाने का प्रयास कर रही है। खबरों के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी में लाने के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी सूत्र के अनुसार, हाल ही में प्रशांत किशोर के साथ सिद्धू ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए नियम और शर्तों पर सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चा की।



सूत्रों ने यहां बताया कि कांग्रेस नेता सिद्धू ने स्पष्ट रूप से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पार्टी में उनकी भूमिका को परिभाषित करने के लिए मध्यस्थता करने को कहा है। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रशांत किशोर से यहां तक पूछा कि क्या वह पंजाब में सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। वहीं उन्हें कितने प्रत्याशियों को टिकट देने की शक्ति होगी।  

No comments