Breaking News

देश की महिला डाकू जिनके नाम से छूट जाता है अच्छे अच्छे के पसीने

मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मेरठ, भिंड, मुरैना के बीहड़ कभी डाकूओं के खौफ से थर्रा उठते थे। इन इलाकों में डकैत कभी भी आ धमकते थे, इसके बाद घर के मर्दों की सहायता से जेवर-पैसा छीनकर ले जाते थे। दोस्तों, आपको बता दें कि इन बीहड़ों में खूंखार डकैतों के बीच कुछ ऐसी महिला डकैत भी थीं, जिनकी खूबसूरती और खौफ से पूरा इलाका खौफ में जीता था।
1 - फूलन देवी:-फूलन देवी वह प​हली महिला डकैत हैं, जिन्होंने मर्दों की यातनाएं झेली थीं। लेकिन नैन-नक्श बढ़िया होने के चलते यह दस्यु संदुरी कही जाने लगीं। डाकू विक्रम मल्हार फूलन देवी से प्रेम करने लगा था, लेकिन एक घटना में उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद फूलन ने विक्रम की बंदूक थाम ली और अपने साथ बचपन के दिनों में हुए दुराचार का बदला भी लिया। इसके बाद जेल में उमेद सिंह से फूलन देवी की मुलाकात हुई। कुछ मुलाकातों के बाद उमेद सिंह भी दस्यु सुंदरी फूलन देवी के प्यार में पड़ गए। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।




2 - पुतलीबाई:-चंबल के इतिहास में फूलन देवी के बाद सुल्ताना डाकू का भी लोगों के बीच काफी खौफ रहा। उन दिनों मुरैना के आस पास के गांवों में पुतलीबाई के नृत्य की चर्चा जोरों पर थी। वह लोगों की शादियों में नाचती-गाती थी। सुल्ताना डकैत अक्सर शादी-ब्याह वाले घरों में लूट पाट करता था। एक शादी में ही उसने नर्तकी पुतलीबाई को नाचते हुए देखा था। वैसे महिलाएं डकैतों के नाम सुनकर ही डर जाती थीं, लेकिन ठीक इसके विपरीत पुतलीबाई सुल्ताना से नहीं डरी।



इसके बाद डकैत सुल्ताना अक्सर पुतलीबाई को नाचने के लिए बुलाने लगा। मुलाकात का यह सिलसिला कुछ दिनों तक चलने के बाद इन दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद पुतलीबाई नर्तकी से डकैत बन गई। पुतलीबाई ने बंदूक चलाना और डकैती करना सीखा। पुतलीबाई ने अपना दबदबा कायम करने के लिए एक ही रात में 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। सुल्ताना और पुतलीबाई के बीच शादी होने से पहले पुलिस ने एक मुठभेड़ में दोनों को मार गिराया।

No comments