Breaking News

क्या कहीं पर लड़कियों को पीरियड के दौरान कुछ ऐसा भी करना पड़ सकता है, जाने

आज भी कई जगहें ऐसी सी हैं जहां मासिक धर्म के दिनों में महिलाओं से बहुत बुरा व्यवहार किया जाता हैं। नेपाल में कई जगहें ऐसी है जहां माना जाता है कि पीरियड के दिनों में लड़की अपवित्र हो जाती है। इस दौरान लड़की को घर के बाहर झोपड़ी में या पशुओं के बाडे में रहने के लिए मजबूर किया जाता है।
अक्सर पीरियड्स के दौरान क्यों हो ...

नेपाल में इस प्रथा को छौपदी कहा जाता है जिसका मतलब है अनछुआ। यह प्रथा काफी समय से चली आ रही है। पीरियड या डिलिवरी के चलते लड़कियों को अपवित्र मान लिया जाता है। इसके बाद उन पर कई तरह की पाबंदिया लगा दी जाती है। लड़की घर में नहीं जा सकती। पेरेंट्स को छू नहीं सकती। खाना नहीं बना सकती। कई पाबंदिया लगा दी जाती हैं।

इन दिनों में लड़की को खाने में सिर्फ नमकीन ब्रेड या चावल ही दिए जाते है। अगस्त के महीने ऋषि पंचमी नामक त्यौहार में महिलाएं नहाकर पवित्र होती है। इस क्षेत्र में माना जाता है कि महिला द्वारा इस प्रथा को न मानने पर उसकी परिवार में किसी की मौत हो सकती है। लड़कियों-महिलाओं को पीरियड के दौरान अपमान और हिंसा भी सहन करनी पड़ती है।

No comments