फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर की खुदखुशी, अक्षय कुमार ने किया ट्वीट
मुंबई; बॉलीवुड को एक के बाद एक लगातार तीन बड़े झटके आग चुके है पहले ऋषि कपूर, इरफ़ान खान और अब सुशांत सिंह राजपूत दुनिया छोड़कर जा चुके हैं| सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।

सुशांत के सुसाइड की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स को भी सदमा लगा है। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, 'मैं बहुत शॉक्ड हूं और मेरे पास कहने के लिए कुछ शब्द नहीं है। मैंने उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे देखी थी और उनके प्रोड्यूसर साजिद को मैंने बताया था कि कितना मजा आया मुझे यह फिल्म देखकर। वह बहुत ही टैलेंटेड एक्टर थे'।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या की थी। सुशांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दिशा को लेकर लिखा था, 'ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।
No comments