Breaking News

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया शानदार तोहफा,जानिए

केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को नेशनल पेंशन सिस्‍टम (NPS) को छोड़कर पुरानी पेंशन स्‍कीम (OPS) का फायदा लेने की छूट दे दी है। इसके तहत 1 जनवरी 2004 से 28 अक्‍टूबर 2009 के बीच केन्द्र सरकार या केंद्रीय स्‍वायत्‍त संस्‍थाओं में न्‍यू पेंशन स्‍कीम के तहत नियुक्‍त हुए कर्मचारी पुरानी पेंशन स्‍कीम का फायदा ले सकते हैं। उन्‍हें सेंट्रल सिविल सर्विस (पेंशन) रूल्‍स, 1972 के तहत ये विकल्‍प दिया जा रहा है। इस विकल्‍प का चुनाव वे सभी सरकारी कर्मचारी कर सकते हैं, जिनकी केन्द्र सरकार, केंद्रीय संस्‍था या राज्‍य सरकार या राज्‍य की स्‍वास्‍यत्‍त संस्‍था से तकनीकी इस्‍तीफे के बाद केन्द्र सरकार या केंद्रीय स्‍वायत्‍त संस्‍था में बताई गई अवधि के बीच फिर से नियुक्ति हुई हो। इससे उन्‍हें केन्द्र सरकार या केंद्रीय स्‍वायत्‍त संस्‍था से अंतिम सेवानिवृत्ति पर पेंशन का ज्‍यादा फायदा मिल सकेगा।


kendra Sarkar | 48 लाख कर्मचारियों के हुए ...


किन कर्मियों को मिलेगा पुरानी पेंशन स्‍कीम का फायदा
कुछ मामलों में 1 जनवरी 2004 से 28 अक्टूबर 2009 के बीच पुरानी पेंशन प्रणाली के तहत पिछली सेवाओं की गणना का फायदा नहीं मिलने के कारण प्रदेश सरकार/ प्रदेश स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों को केन्द्र सरकार के पेंशनभोगी विभागों या केंद्रीय स्‍वायत्‍त निकायों में 1 जनवरी 2004 के बाद व 28 अक्टूबर, 2009 तक नियुक्ति से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के लिए विवश होना पड़ा। ऐसे मामलों में कर्मचारियों के स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने को तकनीक इस्‍तीफा माना जाएगा। ऐसे सरकारी कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन स्‍कीम का फायदा दिया जाएगा। हालांकि, उन्‍हें पिछली सेवाओं की गणना का फायदा लेने के लिए महत्वपूर्ण बाकी सभी शर्तें पूरी करनी होंगी।

OPS के लिए 11 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स की ओर से जारी कार्यालय मेमोरैंडम के मुताबिक, योग्‍य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्‍कीम (OPS) का फायदा लेने के लिए 11 सितंबर 2020 तक आवेदन करना होगा। आवेदन नहीं करने वाले सरकारी कर्मचरियों को नेशनल पेंशन सिस्‍टम के प्रावधानों के तहत लाभ मिलता रहेगा। वहीं, 1 जनवरी 2004 से 28 अक्‍टूबर 2009 के बीच नियुक्‍त हुए व सीसीएस (पेंशन) रूल्‍स के तहत पेंशन फायदा लेने वाले सरकारी कर्मचारियों को पहले की ही तरह लाभ मिलता रहेगा। दरअसल पुरानी पेंशन स्‍कीम NPS से ज्‍यादा लाभकारी है। पुरानी स्‍कीम में बेनिफिट ज्‍यादा हैं। इसमें पेंशनर के साथ उसका परिवार भी सुरक्षित रहता है। छूटे कर्मचारियों को अगर OPS का बेनिफिट मिलता है तो इससे उनका रिटायमेंट सुरक्षित हो जाएगा।

No comments