Breaking News

एक बेटे ने अपनी माँ के साथ किया कुछ ऐसा जिसे जानकर आपके पैरो के नीचे जमीन खिसक जाएगी

कोरोना  वायरस की महामारी के बीच चीन से एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां को कब्र में दफन कर दिया और तीन दिन बाद जब लोगों ने इस महिला को कब्र से बाहर निकाला तो वो जिंदा मिली। ये झकझोर देने वाला मामला चीन के उत्तरी इलाके का है, जहां एक शख्स ने मां-बेटे के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया।

आरोपी की पत्नी ने पुलिस को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीते 2 मई को उसके पति एक ठेले पर अपनी मां को बिठाकर कहीं ले गए थे। जब तीन दिन तक वो घर नहीं लौटीं तो आस-पास तलाशने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की और शक की सुईं गुमशुदा महिला के बेटे पर आकर टिकी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

'चाईना डेली' की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शख्स की मां आंशिक रूप से लकवाग्रस्त थी और इसी वजह से वो अपनी मां से तंग आ चुका था। शख्स अपनी मां को बहाने से घर से दूर लेकर गया और एक खुली कब्र में उसे दफनाकर घर आ गया। हालांकि इस दौरान महिला जीवित रही और मदद के लिए पुकारती रही। महिला को बचाने वाले लोगों का कहना है कि वो इतनी दहशत में थी कि कब्र से निकालने के बाद भी काफी देर तक वो मदद के लिए चिल्ला रही थी। महिला काफी सदमे में हैं। पुलिस ने शख्स को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

No comments