Breaking News

चीन की घेरा बंदी को भारत का करारा जवाब लद्दाख की सीमा से पीछे नहीं हटेगा भारत दोनों देशों के बीच तनातनी का माहौल

लद्दाख न्यूज डेस्क :- भारत और चीन के बीच तनातनी बेहद नाजुक स्थिति में पहुंच गई है। इस बीच अब केंद्र सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर माना है कि चीनी सेना भारतीय क्षेत्र में घुस आई है।



  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में करीब एक महीने से जारी सैन्य तनातनी को लेकर कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना बड़ी तादाद में घुस गई है। अब भारत ने भी चीनी सेना से मोर्चा लेने के लिए सभी उपाय करने शुरू कर दिए हैं।
  • केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इस बात पर जोर देकर कहा कि भारत अपनी मौजूदा स्थिति से किसी भी कीमत पर कदम पीछे नहीं लेगा।



  • सरकार किसी भी रूप में देश का मस्तक झुकने नहीं देगी। सिंह ने कहा, “फिलहाल की जो घटना है, यह बात सच है कि सीमा पर इस वक्त चीन के लोग भी हैं। उनका दावा है कि हमारी सीमा यहां तक है, भारत का दावा है कि हमारी सीमा यहां तक है।।


  • पूर्वी लद्दाख के संवेदनशील मामले के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि चीन वहां तक आ गया जिसे वह अपना मानता है, जबकि भारत उसे अपना मानते हैं। उन्होंने कहा, “दोनों देशों के बीच इस बात को लेकर मतभेद हुए हैं। और अच्छी खासी संख्या में चीन के लोग भी आ गए हैं। लेकिन अपनी तरफ से जो कुछ भी करना चाहिए, भारत ने भी किया है।
  • रक्षा मंत्री का यह बयान इस बात की पहली आधिकारिक पुष्टि है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पार पूर्वी लद्दाख के पर्वतीय क्षेत्र की भारतीय सीमा में बड़ी तादाद में चीनी सैनिक घुस आए हैं। रिपोर्टस के मुताबिक एलएसी के इस पार भारतीय क्षेत्र के गलवन घाटी और पैंगोंग त्सो झील क्षेत्र में चीनी सेना ने डेरा डाल लिया है।

No comments