Breaking News

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, फैली सनसनी

मुंबई: साल २०२० पूरी दुनिया के के लिए कहर लेकर आया है| और अभी अभी बॉलीवुड से एक और खबर आयी है की सुपर हिट फिल्म MS धोनी में शानदार अभिनय करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है| अभी मामले की जांच की जा रही है| 
Bollywood News: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह ... 
सुशांत 34 साल के थे|  सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे. उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए. पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे| 
Bollywood actor Sushant Singh Rajput commits suicide
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली.इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था. वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी| 

No comments