मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता को दी ये अनोखी सौगात
मध्यप्रदेश:-कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच ही मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों को बिजली के बिलों में बड़ी राहत दी है। लॉकडाउन का पांचवां चरण लागू होने से एक दिन पहले यानी रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए मई-जून के बिलों के संबंध में बड़ी राहत दी है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि जिन घरों में अप्रैल महीने का बिजली का बिल 100 रूपए आया था प्रदेश सरकार अब उन घरों से मई और जून में केवल 50 रुपए का बिल लेगी। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों का बिल चार सौ रुपए तक का था उनसे प्रदेश सरकार दो महीने में केवल सौ-सौ रुपए का बिल लेगी।
गौरतलब है कि कोरोना के कारण घोषित लॉकडाउन की वजह से जनता को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस प्रकार का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि कोरोना के कारण घोषित लॉकडाउन की वजह से जनता को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस प्रकार का निर्णय लिया है।
No comments