Breaking News

मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से 9 घंटे तक की पूछताछ, सामने आए कई बड़े राज

 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या केस का मुबंई पुलिस काफी गंभीरता से जांच कर रही है। ऐसे में पुलिस उनके परिवार और करीबी दोस्तों से पूछताछ कर रही है।इसी पूछताछ के लिए गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की।पुलिस और रिया के बीच ये पूछाताछ करीब 9 घंटे तक चली। 


Sushant Singh Rajput Death Rumoured Girlfriend Rhea Chakraborty ...

जिसमें रिया चक्रवर्ती ने कई बड़े खुलासे किए। रिया ने पूछताछ के दौरान करण जोहर के धर्मा प्रोडक्शन और यशराज फ़िल्म से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया।जिसका सीधा कनेक्शन सुशांत सिंह राजपूत से था।


Sushant Sing Rajput Was Too Excited For Working With Girlfruend ...
पुलिस ने बुधवार को बॉलीवुड कासिंटग निर्देशक मुकेश छाबड़ा का बयान दर्ज किया था जो राजपूत के करीबी थे। पुलिस राजपूत के अवसादग्रस्त होने के पीछे की वजहों की समझने की कोशिश कर रही है। अभी तक पुलिस ने राजपूत के परिवार के सदस्यों समेत 10 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘सभी मामलों में यह एक प्रक्रिया होती है।’’ सूत्र ने बताया कि पुलिस कुछ प्रोडक्शन हाउस के लोगों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।

No comments