Breaking News

राजस्थान में किया गया सबसे अधिक तापमान दर्ज इन राज्यो में होगी अगले 24 घंटे में भारी वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में 25 जून को मानसून आने की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद पूरे उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह फैल जाएगा। गुरुवार को दिल्ली का तापमान राजस्थान से भी ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




 वहीं. राजस्थान का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, राहत बात ये है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में चार दिन पहले मॉनसून दस्तक दे सकता है। यहां मानसून के आने का समय 27 जून होता है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून 22 जून तक पहुंच जाएगा।



इन राज्यों में होगी भारी बारिश?



स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल में मानसून कहर बरपा सकता है। इन राज्यों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।


यहां हो सकती है मध्यम बारिश?

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

No comments