चीनी एप्प tik tok की गिरती रेटिंग के पीछे आखिर किसका है मेन हाथ जानें क्यों घटी इसकी रेटिंग
प्यारे दोस्तों आजकल इंटरनेट पर( Tik tok )की खबरें पिछले कुछ समय से चल रही हैं, TikTok की रेटिंग्स गूगल प्ले स्टोर पर भी लगातार गिर रही हैं, अब माहौल यह है कि यह रेटिंग 1 पर आने वाली है। हालांकि, यह रेटिंग 4.5 हुआ करती थी। अब क्या हुआ है कि TikTok की रेटिंग इतनी तेज़ी से गिर रही है, वह अचानक अपनी प्रसिद्धि क्यों खो रहा है, आज हम आपको उन कारणों की एक झलक दिखाने जा रहे हैं !
देखो दोस्तो क्या था ? TIKTOK का ये विवादित वीडियो :-
आपको बता दें कि एक इनफ्लुएंसर फैजल सिद्दीकी का एक वीडियो TikTok पर पोस्ट किया गया था, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया, आपको बता दें कि इस व्यक्ति पर यह आरोप आया है कि यह एसिड अटैक वीडियो के जरिए प्रमोट कर रहा है। इस वीडियो के आने के बाद से कई मशहूर हस्तियों ने अपनी आपत्ति जताई है, इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा, अभिनेता परेश रावल ने एक ट्वीट में भी कहा कि TikTok पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
पअभी हाल ही में प्रतिबंधित किया गया मशहूर एक्टर ओर डांसर फैज़ल सिद्दीकी का अकाउंट :-
TikTok इंडिया ने अपने लोकप्रिय स्टार फैज़ल सिद्दीकी के खाते पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्होंने कथित रूप से TikTok पर एसिड हमले का समर्थन करने वाला एक वीडियो पोस्ट किया था। एक TikTok प्रवक्ता ने बताया कि, "हम किसी भी आगे की कार्रवाई के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अपना समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

No comments