कुत्ते के साथ दो लड़को ने किया ऐसा शर्मनाक काम, टिक-टोक वायरल हुई विडियो
दोस्तों इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखकर पूरे सोशल मीडिया पर जबरदस्त आक्रोश है। सबसे पहले आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है। ये वीडियो करीब 45 सेकेंड का है, जिसमें दो लड़के मिलकर एक कुत्ते को बांधते हैं और फिर उसे तालाब में फेंक देते हैं। कुत्ता बंधा होता है इसलिए तैर नहीं पाता और डूबकर मर जाता है।
हैरानी की बात ये कि इस शर्मनाक हरकत को करते वक्त उन्हें जरा भी दुख नहीं होता, बल्कि वो इसे मजा लेते हुए करते हैं। उनमें से एक लड़का हिंदी में गाते हुए भी बोल रहा है. विसर्जन, विसर्जन... कुत्ता चला विसर्जन, 4 साल कुत्ता जिया, 5वें साल विदाई (कुत्ता विसर्जन के लिए अपने रास्ते पर है। वह चार साल तक जीवित रहा, पांचवें साल विदाई )
इस हैवानियत भरे वीडियो पर जब पशु प्रेमी गजानंद राठौड़ की नजर पड़ी तो उन्होंने इन दोनों लड़कों को खोजने के लिए ये वीडियो tiktok पर अपलोड किया। जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स भी इस वीडियो के ओरिजिन के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
पेटा इंडिया के लीड इमरजेंसी रिस्पांस को-ऑर्डिनेटर, मीत अशर ने कहा, "महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल और मुंबई के एक प्रसिद्ध साइबर विशेषज्ञ हमें वीडियो के स्रोत का पता लगाने में मदद कर रहे हैं। एक बार यह पता लगने के बाद, अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

No comments