Breaking News

बहुत बड़ी राहत अगले महीने इतने रुपये तक सस्ता हो सकता है एलपीजी सिलेंडर

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि अगले महीने एलपीज सिलेंडर के दाम नीचे आ सकते हैं। प्रधान ने कहा कि वैश्विक बाजार के असर से फरवरी में एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। 


गैस के दाम लगातार बढ़ने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह सच नहीं है कि एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि मार्च में गैस के दाम नीचे आएंगे। उन्होंने कहा कि सर्दियों में एलपीजी की खपत में इजाफा हो जाता है जिससे क्षेत्र पर दबाव बढ़ता है।

फरवरी में इसके दाम में उछाल आया, जबकि मार्च में यह घट सकता है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 144.5 रुपये का इजाफा किया गया था। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को इस बोझ से बचाने के लिए सरकार ने सब्सिडी को भी करीब दोगुना कर दिया था। इससे सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये का मामूली असर ही पड़ा।

No comments