टाटा की लखटकिया कार नैनो का इलेक्ट्रिक मॉडल हुआ लांच, देखिये लुक
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में शुमार टाटा मोटर्स (Tata Motors) की लखटकिया कार (most affordable car in the world) टाटा नैनो को कंपनी ने बंद कर दिया है, लेकिन आज भी इस छोटी कार (small car) का क्रेज खत्म नहीं हुआ है।
अब तक आपने नैनो का सिर्फ पेट्रोल वर्जन देखा होगा. लेकिन अब एक ऑटोमोबाइल डिजाइनर ने इस कार का इलेक्ट्रिक अवतार डिजाइन किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा नैनो के इस इलेक्ट्रिक (tata nano electric) कार का डिजिटल इलस्ट्रेशन नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से स्नातक विशाल वर्मा ने तैयार किया है।
TATA ने बंद किया लखटकिया Nano कार का उत्पादन, कंपनी ने फरवरी में बेची केवल एक इकाई
इस डिजाइन (tata nano ev concept design) में कार के साइड वेंट्स को हटाकर एक ग्रिल लगाया गया है, जो कार की बैटरी को ठंडा रखने के काम आयेगा. इसके अलावा हैलोजन हेडलैंप की जगह पर एलइडी यूनिट्स का इस्तेमाल किया गया है, जैसा आजकल की कारों में देखने को मिलता है।
इसके अलावा, कार को थोड़ा फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देते हुए इसमें एलइडी टेललैंप और फॉगलैंप के साथ ही पैनोरैमिक मोनो ग्लास का इस्तेमाल किया गया है. एक्सटीरियर के साथ ही इंटीरियर (tata nano ev interior exterior) में भी बदलाव किया गया है।
इसमें (tata nano electric expected specs) डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टच स्क्रीन नैविगेशन, 5जी कनेक्टिविटी, वॉयस कंट्रोल सिस्टम, मूड लाइटिंग और सबसे खास 360 डिग्री रोटेटिंग सीट दिया गया है. इसके अलावा इसमें डेक चार्जिंग भी दिया गया है।
आपको बता दें कि यह टाटा नैनो इलेक्ट्रिक का एक इलस्ट्रेटेड डिजाइन (nano electric illustrated design) है. ऐसे में इसमें इस्तेमाल की गई बैट्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. ऐसा माना जा रहा है कि इसमें बैट्री सेट को कार के पिछले हिस्से में जगह दी जाएगी।
Hyundai की सबसे सस्ती कार BS6 इंजन के साथ लॉन्च
फिलहाल, टाटा मोटर्स की तरफ से टाटा नैनो इलेक्ट्रिक वर्जन (tata nano electric version) पेश करने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और इसे महज एक प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन किया गया है।



No comments