अब मात्र 30,000 रुपये में घर ले जाइये BS4 Hero HF Deluxe
देश में लॉकडाउन के चलते लगभग सभी बाइक्स और कार्स की डीलरशिप को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब लॉकडाउन 3.0 में कुछ जगहों पर दोबारा से शोरूम खोले जा रहे हैं। ऐसे में हीरो मोटोकॉर्प ने BS4 वाहनों पर ऑफर शुरू कर दिया है।
हीरो मोटोकॉर्प के कुछ चुनिंदा डीलरशिप पर हीरो HF डीलक्स BS 4 और हीरो स्प्लेंडर BS 4 पर 10 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। यानी अब आप हीरो HF डीलक्स के BS 4 वैरिएंट को सिर्फ 29,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
वहीं होरो स्प्लेंडर BS 4 को सिर्फ 41,790 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। दोनों की कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली के आधार पर हैं। यह ऑफर सिर्फ स्टॉक रहने तक ही मान्य है। आपको बता दें कि दोनों बाइक को सिर्फ 200 रुपये की रिफंडेबल अग्रिम राशि के साथ बुक किया जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी डीलरशिप को 3 मई से 10 दिनों का समय दिया है ताकि वे 10 प्रतिशत BS 4 वाहनों की बिक्री कर सकें। अगर सभी डीलरशिप इन 10 दिनों में अपना स्टॉक खत्म नहीं कर पाती हैं तो कम्पनी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उन सभी बीएस4 वाहनों को वापस ले लेगी जो नहीं बिकेंगे।


No comments