देखिये दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियां, जिनकी कीमत है 121 करोड़ तक
टेक्निकल :- दोस्तो आपके आस-पास में ही ऐसे न जाने कितने लोग होंगे जो गाड़ियों पर जान छिड़कते होंगे और जिनकी कोई न कोई सपनों की गाड़ी जरूर होगी. पर आप या आपकी जान पहचान का कोई आखिर कितने रुपए खर्च कर सकता है एक गाड़ी पर? 10 लाख, 20 लाख, 1 करोड़? शायद इससे ज्यादा तो हम सोचें भी न. जब भी 3,4,5,6,7 करोड़ की गाड़ियों की बात होती है बांछें खिल जाती हैं, लेकिन यहां बात हो रही है दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों की. जिनकी कीमत 121 करोड़ तक हैं|
1. Pagani Zonda HP Barchetta
ये कार बहुत खास है. इतनी खास कि इसे बनाने वाले के इनीशियल HP (Horacio Pagani) कार पर अंकित हैं. इटैलियन कंपनी Pagani की स्पोर्ट्स कार जॉन्डा वैसे भी बहुत खास है जिसे रहीसों का शौक कहा जाता है, लेकिन HP जॉन्डा इसलिए भी खास है क्योंकि ये दुनिया की सबसे महंगी गाड़ी है. इस गाड़ी की कीमत है 121 करोड़ और दुनिया भर में ऐसी सिर्फ तीन गाड़ियां हैं. एक खुद इसे बनाने वाले HP के पास है तो बाकी दो बेची जा चुकी हैं।
ये गाड़ी देखने में भले ही बहुत अच्छी हो, लेकिन इसे अप्रयोगात्मक ही कहा जाएगा क्योंकि पहली बात तो इस गाड़ी में छत नहीं है, दूसरी ये बहुत महंगी है और मौसम की मार झेलने में बहुत ज्यादा समर्थ नहीं है और तीसरी बात ये कि इसकी विंडशील्ड अर्धगोलाकार बनाई गई है. अब देखने वाली बात ये है कि ये गाड़ी हर कोई नहीं चला सकता इसलिए ये कइयों का सपना बनकर ही रह गई है।
ये दुनिया की सबसे महंगी कार है इसकी कीमत 121 करोड़ रुपए है


No comments