Breaking News

Kovid :- 19 महामारी आखिर इस तरह से हुई पूरे देश की सभी प्रकार की परीक्षाएं ओर ट्रेनिंग रद्द

पूरा भारत देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन (Lockdown) होने के कारण बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. कोरोना के कारण मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. दसवीं व बारहवीं कक्षा को जनरल प्रमोशन के लिए विभाग केंद्र सरकार (Government) की अनुमति का इंतजार कर रहा है. विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी का कहना है कि अभी सीबीएसई के निर्णय का भी इंतजार कर रहे हैं. अगर मप्र बोर्ड के दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा तो आगे उन्हें कॉलेजों में एडमिशन में समस्या होगी।

ज्ञात हो कि सीबीएसई बोर्ड में भी दसवीं व बारहवीं और प्रवेश परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं. जहां शिक्षाविदें का भी कहना है कि दसवीं व बारहवीं में जनरल प्रमोशन देना सही नहीं होगा, क्योंकि आगे एडमिशन और नौकरी में समस्या होगी. वहीं बोर्ड परीक्षार्थी भी जनरल प्रमोशन नहीं चाहते हैं. पहली से आठवीं कक्षा तक जनरल प्रमोशन होगा कोरोना के कारण प्रदेश भर में पांचवीं व आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं रद कर दी गई हैं. स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर यह निर्देश दिए हैं कि 20 मार्च के बाद से दोनों कक्षाओं की आगामी परीक्षाओं को निरस्त किया जाता है. साथ ही अब बच्चों की दोबारा परीक्षा नहीं होगी. पहले ली गई छमाही परीक्षा या प्रतिभा पर्व मूल्यांकन के आधार पर बच्चों की ग्रेडिंग प्रदान कर वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया जाएगा.
इसी तरह सरकारी व निजी स्कूलों में पहली से चौथी और छठवीं व सातवीं की परीक्षाएं भी निरस्त की गई हैं और पिछली परीक्षाओं के मूल्यांकन के आधार पर परीक्षाफल घोषित कर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाए जाएगा. वहीं विभाग ने 9वीं और 11वीं परीक्षा के रिजल्ट को ऑनलाइन घोषित कर दिया है. बोर्ड परीक्षा 20 मार्च से स्थगित होने से दसवीं के दो मुख्य विषय सामान्य अंग्रेजी व हिंदी की परीक्षा बाकी है. वहीं, 12वीं में विज्ञान संकाय में बायोलॉजी, गणित, रसायन, बायोटेक्नोलॉजी और कामर्स संकाय में अर्थशास्त्र व्यावसायिक अर्थशास्त्र के साथ कला संकाय में भी कई विषयों की परीक्षाएं बाकी हैं.

No comments