Breaking News

ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार हुआ संपन्न, शामिल नही हो पाई बेटी रिद्धिमा

ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह 8.45 बजे निधन हो गया है। बुधवार रात सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। क्योंकि ऋषि कपूर का निधन लॉकडाउन के दौरान हुआ है तो ज्यादा लोग इसमें शामिल नहीं हो पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि के पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल से सीधे श्मशान ले जाया जाएगा। 


चंदनवाड़ी शवदाह गृह में अंतिम संस्कार विधि शुरू हो गई है। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर अंतिम संस्कार की सारी विधि को निभाया।

अंतिम संस्कार में शामिल नही हो पाई बेटी रिद्धिमा

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर पिता के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'पापा आई लव यू। मेरे स्ट्रॉंग वॉरियर। मैं आपको हर दिन बहुत याद करूंगी। आपके फेस टाइम कॉल्स याद करूंगी। काश मैं वहां होती और आपको गुड बाय कह पाती। आई लव यू पापा।' 

No comments