Breaking News

ऋषि कपूर की मौत से सदमे में हैं सब क्रिकेटर, शिखर धवन और सहवाग ने किया ये ट्वीट


दोस्तो हम आपको बता दें कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने करीब एक साल तक अमेरिका के न्यूयॉर्क में रह कर अपना इलाज कराया था। वो ठीक होने के बाद पिछले साल ही स्वदेश लौटे थे। वीरेंद्र सहवाग ने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट में लिखा, 'ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं।



उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं, ओम शांति!' वहीं पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'कल इरफान खान... आज ऋषि कपूर। 2020 खोने का साल है। यह कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। क्या हम इस साल को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं? कपूर परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। ओम शांति!

धवन ने किया ट्वीट

वहीं शिखर धवन ने ट्वीट में लिखा, 'ऋषि कपूर जी के निधन के बारे में सुनकर सन्न हूं। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' अनिल कुंबले ने ऋषि कपूर को अपने बचपन का हीरो बताया है। हरभजन सिंह ने भी उनके निधन पर ट्वीट किया है। 

No comments