Breaking News

सेहत बनाने के लिए इस तरह खाएं किशमिश, जानिए विधि

आज हम आपको बताएंगे कि किशमिश कैसे खाएं, कितना खाएं इसकी विधि क्या है और उसके क्या फायदे हैं। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं, यह तुरंत ताकत देने वाला आहार होता है।

किशमिश दांत और मसूड़ों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह मसूड़ों को बीमारी और इन्फेक्शन से बचाते हैं, इसके अलावा किशमिश से मिलने वाला कैल्शियम दांत को मजबूत बनाता है। किशमिश में फाइबर बहुत ज्यादा होता है जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्या गैस, कब्ज की शिकायत है। उन्हें किशमिश खाना चाहिए जिन लोगों का ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है, उनको भी किसमिस रोजाना खाना चाहिए। क्योंकि किशमिश में पाए जाने वाला पोटेशियम के कारण इसके नियमित उपयोग से ब्लड प्रेशर कम होता है। किशमिश में आयरन अच्छी मात्रा में होता है जो खून की कमी को दूर करता है, यह नया खून बनाने में सहायक होते हैं।


अगर किसी को आंखों में परेशानी है तो किशमिश में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों में होने वाले नुकसान से बचाता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर किसी को हड्डियों की कमजोरी है और हड्डियों में मजबूती लाना चाहते हैं तो आप किशमिश खाएं। क्योंकि किशमिश में कैल्शियम जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं।

अक्सर लोग किशमिश को ऐसे ही खा जाते हैं लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको किशमिश का दोगुना फायदा मिले। तो आप किशमिश को भिगोकर खाएं आप रात को 4 से 8 किशमिश को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रख दीजिए। उसके बाद सुबह उठकर खाली पेट खा लें उसके बाद पानी को भी पी जाएं।


No comments