Breaking News

आखिर क्यों नहीं रुक पा रहीं साधुओं की हत्याएं योगी एक्शन के तहत जाने इनके पीछे क्या है कारण

बुलंदशहर :- 27 तारीख को सोमवार की अंधेरी रात में (UP)के पश्चिमी जिले बुलंदशहर में दो साधुओं की हाल ही में तेज धारदार हथियारों से रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। 




मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीण महिलाएं मंदिर में पूजा अर्चना को मन्दिर पहुंचे तो उन्हें  साधुओं के पूरे शरीर खून से लथपथ शव पड़े मिले। साधुओं की हत्या से ग्रामीणों में काफी रोष है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने छानबीन तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के गांव पगोना में स्थित शिव मंदिर पर पिछले करीब 12 वर्षों से साधु जगनदास (59वर्ष) और सेवादास (45वर्ष) रहते थे। दोनों साधु मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना ओर भजन कीर्तन में हमेशा लीन रहते थे।



दोनों साधुओं की मौत की जानकारी स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी जिसके तुरंत बाद एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अनूपशहर अतुल चौबे, कोतवाल मिथिलेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में गांव के ही एक युवक को नशे की हालत में पुलिस ने घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर  गांव से नग्न अवस्था में अरेस्ट कर लिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता  की सोमवार देर रात प्राचीन मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले।

No comments