Breaking News

आप नही जानते होगें एलोवेरा के इन फायदों के बारे में, जानिए अभी...

जानिए एलोवेरा के फायदे

रोग प्रतिरोधक क्षमता: एलोवेरा जूस में एंटी-ऑक्‍सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की अधिकांश बीमारियों को ठीक कर देते है। अक्सर बदलते मौसम के साथ कई बार लोग जल्दी बीमार हो जाते हैं। ऐसे में एलोवेरा का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह कोशिकाओं को नाइट्रिक ऑक्साइड और साइटोकिन्स का उत्पादन करने के लिए प्रेरित करता है, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं। इस प्रकार एलोवेरा जूस,

पाचन तंत्र: आजकल ज़्यादा मिर्च-मसाले वाला और बाहरी खाना खाने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है। ऐसे में अगर एलोवेरा का जूस पिया जाए, तो काफी हद तक पेट संबंधी परेशानियों से आराम मिल सकता है। सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से पित्त संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है। इन सभी समस्याओं के लिए एक अकेला सिपाही है। है ना एलोवेरा एक अमृत।


त्वचा के लिए फायदेमंद: त्वचा के लिहाज से एलोवेरा अतिउत्तम सौंदर्य प्रसाधन है। एलोवीरा लगाने से त्वचा में निखार आता है। ताजे एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से चेहरे से धूल-मिट्टी, डेड स्किन और गंदगी को साफ होती है और स्किन ग्लो करती है। रात को सोने से पहले मुह को धो कर एलोवेरा जेल का 2-3 मिनिट तक हल्के हाथ से मसाज करे ओर सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो ले। एक अलग ही रंगत देखने को मिलेगी। इसके अलावा पिग्मिण्टेशन, झाइयां,झुर्रियां, पिम्पल्स के निशान आदि सब से छुटकारा मिलता है। ये ऐसा घरेलू उपचार है जो कोई भी व्यक्ति उपयोग में ले सकता है।

बालों के लिए वरदान: बालो के लिए भी एलोवेरा बहुत उपयोगी है। एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में होता है। ये सभी हेल्दी सेल ग्रोथ को प्रोमोट करते हैं और बालों को चमकदार बनाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी 12 और फॉलिक एसिड बालों को गिरना से रोकता है। बालो को धोने से पहले ताज़े एलोवेरा की पत्ती का जेल निकाल कर उसमे 3 से 4 बूंदे नींबू और एक चम्मच शहद मिला कर बालो पर लगा सकते है। और 1 से 2 घंटे रख कर शैम्पू कर ले। बालो की सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। पार्लर में जाकर हज़ारो रुपये के स्पा ओर हेयर मास्क जितना ही असरकारक सिद्ध होगा।

No comments