जानिए कब मनाई जाएगी राम नवमी, क्या है इस बार राम नवमी विशेष
दोस्तों रामनवमी {ramnavmi} इस वर्ष 02 अप्रैल 2020 गुरुवार के दिन है। चैत्र शुक्ल नवमी के दिन दोपहर में विष्णु अवतार भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ था। राम नवमी के दिन देश भर में राम जन्मोत्सव की धूम रहती है। लोग पूरे दिन व्रत रहते हैं और भगवान राम की लीलाओं स्मरण करते हैं। इस दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।
राम नवमी का व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस व्रत के करने से जीवन के सभी पापों का नाश हो जाता है। उस व्यक्ति को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 02 अप्रैल 2020 दिन गुरुवार को प्रात:काल 03 बजकर 40 मिनट से हो रहा है, जो 03 अप्रैल 2020 दिन शुक्रवार को प्रात:काल 02 बजकर 43 मिनट तक है। इस दिन राम नवमी मध्याह्न का मुहूर्त 02 घंटे 30 मिनट का बन रहा है। आज के दिन आप सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक भगवान श्री राम का जन्मोत्सव शुभ मुहूर्त में मना सकते हैं।
राम नवमी व्रत से करें सभी मनोकामनाओं की पूर्ति
राम नवमी का व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस व्रत के करने से जीवन के सभी पापों का नाश हो जाता है। उस व्यक्ति को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
जानिए इस बार रामनवमी 2020 में विशेष
दोस्तों हम आपको बता दें की इस बार राम नवमी गुरुवार के दिन पड़ रही है। गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा अर्चना के लिए समर्पित होता है। भगवान श्रीराम श्रीहरि विष्णु के अवतार हैं। गुरुवार के दिन भगवान राम की पूजा करने का अर्थ है भगवान विष्णु की भक्ति। आज के दिन राम नवमी का व्रत करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।
दोस्तों आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं| दोस्तों आप हमें कमेंट और फॉलो करना ना भूलें|


No comments