Breaking News

पंजाब सरकार ने 3 मई से 14 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, जानिए वजह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के चलते दो सप्ताह के लिए कर्फ्यू और बढ़ा दिया है। साथ ही रोजाना सुबह चार घंटे सात बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का भी ऐलान किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कर्फ्यू दो हफ्ते और बढ़ा दिया है। राज्य में पहले 30 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाया गया था। अब यह 14 मई तक लागू रहेगा। हालांकि, अब इसमें चार घंटे की रियायत दी गई है। यहां लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए दिन में 7 बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुकानें खोलना चाहते हैं और इंडस्ट्री चलाना चाहते हैं, लेकिन पूरी छूट का अभी वक्त नहीं है। कोरोनावायरस से बचने के लिए फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग ही एक रास्ता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले दो दिनों से अपने विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फीडबैक ले रहे थे। बुधवार को उन्होंने राज्य के गृहसचिव, डीजीपी, मुख्य सचिव समेत तमाम अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। पंजाब में कोरोना रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को ही एक वीडियो जारी कर दो सप्ताह के लिए कर्फ्यू बढ़ाने का ऐलान कर दिया।

No comments