PM मोदी ने दुनिया को बताई अपनी सोशल मीडिया छोड़ने की असली बजह जानकर होगी हैरानी
Pm मोदी की क्या है असली बजह :- आजकल हमारे देश मे सोशल मीडिया का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे किनारा करने के संकेत दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद करने का मन बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'इस रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को छोड़ने की सोच रहा हूं।
आप सभी को आगे जानकारी दूंगा। पीएम के इस ट्वीट के बाद सस्पेंस बढ़ गया है और अटकलों का दौर चल रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि पीएम सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार क्यों कर रहे हैं? पीएम मोदी ने अपने ट्वीट कर कहा है, 'सोच रहा हूं कि इस रविवार से मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब से हट जाऊं।
आगे जानकारी देता रहूंगा।' मालूम हो कि ट्विटर पर पीएम मोदी के पर्सनल अकाउंट पर फिलहाल 53.3 मिलियन फॉलोअर हैं। वहीं फेसबुक पर 44,597,317 लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर भारत के पीएम मोदी को 35.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।



No comments