Breaking News

रात को बिस्तर पर जाने से पहले करें इस चीज का सेवन, फिर देखे कमाल

दोस्तो अगर लहसुन को नियमित रूप से सेवन किया जाए तो हम काफी बीमाफियो से दूर रह सकते है, लहसुन एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है उसी के साथ इसमें एन्टी फंगल गुण भी पाए जाते है। आज हम आपको लहसुन खाने के फायदों के बारे मे बताएंगे।



1. कच्चे लहसुन के अलाव भुना हुआ लहसुन भी कम गुणकारी नहीं है। भुने हुए लहसुन में पर्याप्‍त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, इसके चलते इससे हमें एनर्जी की प्राप्ति होती है।

2. जिन लोगों को रक्‍तचाप की समस्‍या है उनके लिए यह बहुत कारगर है। लहसुन का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे नसों के ब्‍लॉकेज कम होते हैं और दिल के दौरे का खतरा कम होता जाता है।

3. लहसुन के सेवन से शरीर में टी-सेल्स, फैगोसाइट्स, लिंफोसाइट्स आदि प्रतिरोधी तत्व बढ़ते हैं और शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार के संक्रमण का प्रभाव शरीर को तुरंत नहीं होता।

4. वहीं लहसुन खाने से आपकी भूख भी खुलती है। वहीं लहसुन से आपको सर्दी-खांसी से लेकर वायरल तक का जोखिम कम रहता है।

5. लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। दांतों में दर्द होने पर लहसुन को पीसकर दांतों पर रख लें, इससे तुंरत आराम मिलेगा। लहसुन के एंटी - बैक्‍टीरियल तत्‍व दांतों के दर्द को दूर करते हैं।

दोस्तो आप हमें कॉमेंट ओर फॉलो करके अपनी राय जरूर दें ।

No comments