Breaking News

वैज्ञानिकों ने बताया कोरोना से बचने का बेहतरीन तरीका, जानिए क्या

दुनियाभर के वैज्ञानिक इस बात पर सहमत हैं कि लोगों को घरों के भीतर रहना चाहिए और संक्रमित लोगों को स्वस्थ लोगों से एकदम अलग रखकर इलाज किया जाना चाहिए. न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से हम व 15 तरीके दे रहे हैं, जो तुरंत लागू किए जाने चाहिए. एक्पर्ट्स का मानना है कि इन तरीकों को अपनाने से वायरस का संक्रमण काफी हद तक रोका जा सकता है।

वैज्ञानिकों को सुना जाना चाहिए
आजकल लगातार नेता ही इस मामले में प्रेस वार्ताएं कर रहे हैं।इसकी बजाए वैज्ञानिकों और एपिडेमियोलॉजिस्ट को लोगों को संबोधित करना चाहिए. वे आम लोगों को ज्यादा बेहतर ढंग से बता सकते हैं कि वायरस से बचने के लिए क्या करना चाहिए या कैसे कदम लेने चाहिए. प्रेस ब्रीफ राजनीति की बजाए इसपर फोकस हो कि जिंदगियां कैसे बचाई जाएं. National Security Council ke Adm. Tim Ziemer जो कि इस महामारी की रिस्पॉन्स युनिट का नेतृत्व कर रहे हैं, उनका मानना है कि फिलहाल इमरजेंसी के हालात हैं, जिसमें गलतियां गिनाने की बजाए बीमारी से लड़ने के तरीके सुझाने की जरूरी है।

शहरों के बीच संक्रमण रोकने का तरीका
अगली प्राथमिकता ये है कि हमें फिलहाल एक्सट्रीम सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी. अगर जादू की छड़ी से लोगों को 14 दिनों के लिए फ्रीज किया जा सकता तो वायरस का फैलाव रुक जाता. अब सोशल डिस्टेंसिंग और ग्लोबल लॉकडाउन की ऐसे तरीके हैं जो संक्रमण को जहां के तहां रोक सकते हैं।

No comments