Breaking News

जनता कर्फ्यू के दिन जन्मी ‘कोरोना’ बेबी गर्ल, जानिए

दोस्तो हम आपको बता दें कि गोरखपुर से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। गोरखपुर में जनता कर्फ्यू के दिन पैदा हुई बच्‍ची का नाम उसके परिजनों ने ‘कोरोना’ रखा है। बच्‍ची के चाचा का कहना है कि इस वायरस ने पूरी दुनिया को एक-जुट कर दिया है। ऐसे में बच्‍ची का इससे अच्‍छा नाम कोई हो ही नहीं सकता है।


गोरखपुर के जिला अस्‍पताल में कौड़ीराम कस्‍बे के ऐतिहासिक सोहगौरा गांव के रहने वाले बबलू त्रिपाठी की पत्‍नी रागिनी त्रिपाठी ने रविवार को दोपहर 12.20 बजे एक बच्‍ची को जन्‍म दिया। बच्‍ची के चाचा नितेश राम त्रिपाठी ने बताया कि उनके बड़े भाई बाहर रहते हैं. उनकी भाभी ने आज बच्‍ची को जन्‍म दिया है। मोदीजी ने आज जनता कर्फ्यू का आह्वान किया, जिस पर पूरे देश में लॉक डाउन है। ऐसे में ग्रामीण इलाके से जिला अस्‍पताल में आना मुश्किल रहा है। लेकिन, ऐसे केस में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। वे निजी साधन से यहां पर आए।

बच्‍ची के पैदा होने के बाद सभी परिवार के सदस्‍यों ने उसका नाम कोरोना रखने का फैसला किया है। उनका कहना है कि परिवार में लक्ष्‍मी आई है। आज जनता कर्फ्यू का दिन है। ऐसे में कोरोना से अच्‍छा नाम उनके परिवार को नहीं दिखाई दिया। उन्‍होंने बताया कि वे लोग पास के मंदिर में घंटा और थाली शाम 5 बजे मोदी जी के आह्वान पर बजाएंगे। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें इस बात की खुशी है कि पूरा देश ‘कोरोना’ के लिए घंटी, थाली और ताली बजाएगा। पेशे से इंजीनियर नितेश ने बताया कि अचानक उनकी भाभी रागिनी को लेबर पेन उठा। उसके बाद वे परेशान हो गए। लेकिन, अस्‍पताल में सभी सुविधाएं मिलने से उनकी सारी मुश्किलें आसान हो गई।

एक ओर जहां पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण को जड़ से खत्‍म करने के लिए शाम 5 बजे ताली, थाली और घंटी बजाई। वहीं सीएम सिटी के एक परिवार ने बच्‍ची का नाम कोरोना रखकर एक सकारात्‍मक पहल की है। उन्‍होंने समाज को ये संदेश देने का प्रयास किया है कि मुश्किल घड़ी में भी सकारात्‍मक सोच के साथ इससे निजात पाया जा सकता है। यही वजह है कि उन्‍होंने बच्‍ची का नाम कोरोना रखा है।

No comments