गैस सिलेंडर वालों को सरकार दी ने बहुत बड़ी खुशखबरी, जानिए अभी
भारत इन दिनों कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ रहा है। इस वजह से पूरे भारत में 21 दिनों का लॉक डाउन किया गया है। इस लॉक डाउन की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था पर भी काफी बुरा असर पड़ने वाला है।
इस असर को कम करने के लिए सरकार आज लोगों के लिए राहत पैकेज लेकर आई है। यह राहत पैकेज 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये का है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह राहत पैकेज की घोषणा करने के दौरान सभी वर्गों का काफी ध्यान रखा है। इसमें वृद्ध, महिलाएं और गरीब परिवार और मजदूरों का विशेष ख्याल रखा गया है ताकि इन लोगों पर इस लॉक डाउन का ज्यादा असर ना हो।
वही निर्मला सीतारमण ने आज कहा है कि जिन लोगों के पास उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर है, उन लोगों को अगले 3 माह तक यह सिलेंडर मुक्त मिलेगा। इस योजना के तहत लगभग 8.3 करोड बीपीएल परिवार आते हैं। इसके अलावा जो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लगे हुए हैं, उन सभी के लिए 50 लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलेगा।
दोस्तों आप हमें कमेंट और फॉलो करना ना भूलें|

No comments