ये लड़की बनना चाहती थी इंटीरियर डिज़ाइनर लेकिन किस्मत ने बना दिया फेमस अभिनेत्री
दोस्तों हम जिनकी बात कर रहे है उनका नाम देवोलीना भट्टाचार्य है। हाल ही में इन्हें कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा गया था। लेकिन अपनी पीठ के दर्द की वजह से इन्हें यह शो बीच में ही छोड़ना पड़ा।
हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलसा किया था कि उनके घरवाले उन्हें इंटीरियर डिज़ाइनर बनाना चाहते थे, लेकिन वह पढ़ने में ज्यादा अच्छी नहीं थीं। इसके बाद देवोलीना के घरवालों ने उनका साथ छोड़ दिया था। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की कोशिश की।
इसके बाद साल 2011 में इनकी किस्मत उस समय रंग लाई जब इन्हें एनडीटीवी इमेजिन के सीरियल ‘सवारे सबके सपने प्रीतो’ में काम करने का मौका मिला। इसके बाद इन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।


No comments